वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कानोता पुलिस थाना अधिकारी नाना और स्टाफ मामा बन कर पहुंचे… लांगरी रामकेश पटेल की बेटीयों की शादी में भरा भात

कानोता पुलिस थाना अधिकारी नाना और स्टाफ मामा बन कर पहुंचे… लांगरी रामकेश पटेल की बेटीयों की शादी में भरा भात

जयपुर बस्सी कानोता हमेशा अपराध, अपराधी और मुकदमों के बीच घिरी रहने वाली जयपुर कानोता पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। लांगरी की बेटीयों की शादी में थानेदार नाना और स्टाफ मामा बनकर पहुंचे। पूरे थाने ने बिटिया का भात भरा। भेंट स्वरूप 2 लाख 21हजार 111 रुपए नकद व कपड़े-बर्तन आदि शादी का सामान दिया। लांगरी के परिवार और रिश्तेदार सभी ने इस पुण्य कार्य की सराहना की।

साथ ही थाने के स्टाफ का स्वागत किया। कानोता थाने में बतौर लांगरी (कुक) रामकेश पटेल निवासी गढोरा दौसा अपनी सेवा दे रहे पिछले करीब कही सालो से थाने के स्टाफ का खाना बनाकर खिला रहे हैं। शनिवार को रामकेश पटेल की दो बेटीयों निषा और उषा का विवाह हुआ। शादी में भात के दौरान कानोता थानाधिकारी मुनेंद्र सिंह नाना के नेतृत्व में और थाने का पूरा स्टाफ मामा बनकर पहुंचे। वहां लांगरी रामकेश पटेल, उनकी पत्नी और परिवार-रिश्तेदारों ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद पूरे थाने ने बिटिया का भात भरा। इस दोरान पुलिस थाना कानोता स्टाफ मनोज शर्मा एसआई विजेंद्र सिंह एसआई राजेश मीणा दिलीप सिंह गुर्जर प्रकार मीणा भी मौजूद रहे

20 अप्रेल को दिया था शादी का कार्ड, एक दो तीन पहले तक खाना खिलाया

एसआई विजेंद्र सिंह ने बताया की रामकेश पटेल में कुक हैं। इसी कानोता थाने में कहीं साल से पूरा स्टाफ को खाना खिला रहे हैं। 20 अप्रेल को रामकेश पटेल सभी स्टाफ को निमंत्रण दिया था और अपनी बेटीयों की शादी का कार्ड दिया। रामकेश पटेल ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शादी से दो तीन दिन पहले शाम को भी थाने पूरे स्टाफ का खाना बनाकर खिलाया। जब रामकेश पटेल ने बेटी की शादी का कार्ड दिया तभी पूरे स्टाफ ने ये तय कर लिया था कि वे उनकी बेटी की शादी में भात भरेंगे।
पिछले करीब कही सालो से कानोता थाने में ही लांगरी के रूप में काम कर रहे हैं।

परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
थाने का पूरा स्टाफ जब भात भरने पहुंचा तो रामकेश पटेल के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रामकेश पटेल बोले कि वह जिंदगी भर इस पल को नहीं भूल पाएंगे।

VMR Bharat Tv News
Author: VMR Bharat Tv News

विश्वास आपका साथ हमारा

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें