सीकर। 15 अप्रैल 2026। शास्त्री नगर स्थित विनायक स्कूल के छात्रों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 100 में 15 स्थान हासिल किए। सनाया साहू ने राज्य स्तर पर 5वीं रैंक प्राप्त कर नगद पुरस्कार जीता जबकि अनीता शर्मा ने 23 वां स्थान प्राप्त किया।
संस्था प्रभारी शिखा शर्मा ने बताया कि इंग्लिश, मैथमेटिक्स एवं साइंस के इंटरनेशनल ओलंपियाड में संस्था के 15 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। टॉप रैंकर्स में रूद्र कोटिया, आकर्षा मुद्गल, केशव सोनी, प्रियांशी पारीक, वंश खेतान, धीरज कुमावत, आराध्या शर्मा, चार्वी शर्मा, कनिष्क, अरुण दाधीच, आस्था, शौर्य भारद्वाज, अन्वेषा सरकार, भाविका करवा एवं चंचल भढ़ानिया शामिल हैं।
टॉप रैंकर्स को संस्था में स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक रमेश शास्त्री ने सभी विजेता छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







