वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विकास की गूंज उठी बस्सी में, चहुंओर विकास की छाई बयार

भाजपा नेता चन्द्रमोहन मीणा के संकल्प ने ढाणी-ढाणी को दिया मान

पक्की सड़कों के बिछने से अब निखर उठा पूरा बस्सी विधानसभा

पिछले 2 सालों में PWD के माध्यम से 40 करोड़ के विकास कार्य हुए

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 करोड़ की राशि स्वीकृत

आजादी के बाद सुदूर ढाणियां कानेटी वाया बोहरा की ढाणी पहली बार डामर सड़क से जुड़ी

अस्पताल और स्कूल का सफर अब पहले से हुआ कहीं आसान

भजनलाल सरकार के सशक्त नेतृत्व ने बस्सी को दिया नया उत्थान

 

 

एंकर

बस्सी विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है। PWD के माध्यम से पिछले दो सालों में करीब 40 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के प्रयासों से क्षेत्र की ग्रामीण सड़कें अब नई रफ्तार पकड़ रही हैं।

 

वीओ— बस्सी विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार चल पडी है। यहां PWD विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए गए हैं। 2024-25 के बजट में 5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए, जबकि 2025-26 के बजट में 10 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली। इनमें से 2025-26 की योजनाओं में 70 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुके हैं और लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरे भी हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के मार्गदर्शन में नॉन-प्लेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। 10 करोड़ रुपये की लागत से 20 से अधिक सड़कों को मंजूरी दी गई है। इन सड़कों से दूरस्थ गांवों और ढाणियों को शहरों से जोड़ा जाएगा, जिससे आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

 

 

वीओ— 2025-26 के बजट में 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें 70 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुके हैं और लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा भी हो गया है। क्षेत्र के विकास के लिए ये सड़कें बहुत महत्वपूर्ण हैं। कानेटी वाया बोहरा की ढाणी समेत कई सुदूर गांवों और ढाणियों में आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क नहीं पहुंची थी। बारिश में काली चिकनी मिट्टी के कारण रास्ते दलदल बन जाते थे। बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा ने इस समस्या को अपनी प्राथमिकता बनाया। उन्होंने प्रशासनिक बाधाएं दूर करवाकर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से नई सड़कों की मंजूरी दिलाई। भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा बताते है कि यह बस्सी के विकास की ऐतिहासिक शुरुआत है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी के प्रयासों से क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मेरा लक्ष्य केवल सड़कें बनाना नहीं, बल्कि उन आंखों के आंसू पोंछना था जो दशकों से उपेक्षा का शिकार थे। आज इन ढाणियों में डामर की सड़कें चमक रही हैं, तो यह मेरे लिए आत्म-संतुष्टि का विषय है।

 

बाइट चंद्रमोहन मीणा , भाजपा नेता

 

 

वीओ— आम ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो बच्चों को कीचड़ में स्कूल भेजना पड़ता था। बारिश में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता था। अब सड़क बन गई है, आधी मुश्किलें खत्म हो गई हैं। बहुत खुशी है। अब दशकों का सपना पूरा हुआ। अब बीमार को अस्पताल ले जाना आसान हो गया है। किसानों की उपज भी आसानी से बाजार पहुंचेग

वॉइस ओवर क्लोजिंग

बस्सी में हो रहा यह विकास केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के विश्वास की जीत है। ये चमचमाती सड़कें अब शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार को नई दिशा देंगी और क्षेत्र की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी। चंद्रमोहन मीणा ने कहा कि यह विकास की ऐतिहासिक शुरुआत है, जो बस्सी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। तो बस्सी के ग्रामीणों के चेहरे पर अब खुशी साफ नजर आ रही है।

 

 

बस्सी से महेश शर्मा कि रिपोर्ट…..

VMR Bharat Tv News
Author: VMR Bharat Tv News

विश्वास आपका साथ हमारा

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें