वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

लू एवं तापघात के संबंध में चिकित्सा विभाग की एडवाइजरी जारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बैठक लेकर सभी बीसीएमओ को दिए निर्देश

 

दौसा/ मुकेश डोबवाल! 17 अप्रैल। लू-तापघात से आमजन को बचाव और उचित व समयबद्ध उपचार के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा ने सभी बीसीएमओ की बैठक ली।

बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले गर्मी के मौसम में सतर्क रहें। मरीजों को उचित उपचार समय पर मिले। सभी अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों में मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए छायादार स्थान उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। साथ ही कूलर या एसी की व्यवस्था भी करें ताकि गर्मी से बचाव हो सके। प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर मरीजों और उनके परिजनों के लिए ठंडा और स्वच्छ जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि गर्मी के प्रकोप और लू से कोई भी ग्रसित हो सकता है। इसलिए चिकित्सा स्टाफ स्वयं का भी ख्याल रखें ताकि मरीजों की सेवा की जा सके। उन्होंने बच्चों, वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, खिलाडियों आदि के लिए विशेष एडवाईजरी जारी कर अपील भी की है कि वे दोपहर के समय या तेज धूप होने पर घर से नहीं निकलें। बाहर के सभी जरूरी कार्य सुबह और शाम के समय पूर्ण करें, ताकि लू से बचा जा सके।

इसके अलावा उन्होंने सभी बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों प्रभारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक दवाएं, जिंक टेबलेटस, ग्लूकोज, ओआरएस आदि पर्याप्त मात्रा में हर समय उपलब्ध रहें तथा लू-तापघात वार्ड की स्थापना कर सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

बैठक में आरसीएचओ डॉ. बीएल मीणा, सभी बीसीएमओ, बीपीएम मौजूद थे।

VMR Bharat Tv News
Author: VMR Bharat Tv News

विश्वास आपका साथ हमारा

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें