वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रेम नगर स्थित दीपशिया हॉस्पिटल में अग्निशमन सेवा पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

घाट गेट फायर स्टेशन की टीम ने स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

आगजनी से बचाव और सुरक्षा उपायों की दी विस्तृत जानकारी

फायरमैन हंसराज, हरबाण सिंह, विष्णु शर्मा व गोपाल सिंह रहे मौजूद

अस्पताल स्टाफ को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए किया प्रशिक्षित

सुरक्षा मानकों को अपनाने पर दिया विशेष जोर

 

बस्सी

प्रेम नगर स्थित दीपशिया हॉस्पिटल में अग्निशमन सेवा पखवाड़ा के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घाट गेट फायर स्टेशन से पहुंचे फायरमैन हंसराज, हरबाण सिंह, विष्णु शर्मा और गोपाल सिंह ने अस्पताल के स्टाफ को आगजनी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान फायर टीम ने स्टाफ को आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय और आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही आग बुझाने के विभिन्न उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

फायरमैन द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से यह भी समझाया गया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार संयम बनाए रखते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम किया जा सके।

इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में स्टाफ को सुरक्षा मानकों का पालन करने और सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

VMR Bharat Tv News
Author: VMR Bharat Tv News

विश्वास आपका साथ हमारा

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें